26 बंदरों की मौत के मामले में दो गिरफ्तार











हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने तीन दिन पहले शाहपुर चौधरी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 26 बंदरों की मौत का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिन्होंने बंदरों को गुड़ में दीमक की दवाई मिलाकर बंदरों को खिलाई थी जिससे बंदरों की मौत हो गई। गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव शाहपुर चौधरी निवासी कपिल पुत्र चंद्रकिरण चौहान और रोहताश उर्फ लाला पुत्र मेघराज चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दीमक मारने की दवाई भी बरामद की है।


हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि कपिल और रोहताश बंदरों के आतंक से बेहद परेशान थे। यह बंदर उनकी फसल को लगातार नुकसान पहुंचा रहे थे। कपिल और लाला ने तीन-तीन बीघे के गन्ने की खेती की थी। बुवाई के तुरंत बाद ही बंदरों ने गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया। दोनों का कहना है कि बंदर पिछले कई वर्षों से उनकी फसलों को बर्बाद कर रहे थे। ऐसे में किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे थे। बंदरों को भगाने के लिए जब वह दौड़ते तो बंदर उन्हें ही काटते। ऐसे में दोनों ने बंदरों को क्षेत्र से भगाने के लिए एक योजना बनाई। इसके लिए 13 मई को खाद भंडार मेडिकल स्टोर गढ़मुक्तेश्वर से एक किलो फैराडॉन यानि दीमक की दवाई खरीदी और 14 मई को बांकेलाल की दुकान से दो किलो गुड़ खरीदा। 15 मई को दोनों आरोपियों ने कपिल की ट्यूबवेल पर गुड में आधा किलो दीमक का दवाई मिलाकर बंदरों को गुड़ खाने के लिए रख दिया। बंदरों ने जब गुड़ खाया तो उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने झड़ीना की तरफ जाने वाली नहर की पटरी से 19 बंदरों के शव बरामद किए जिसके पश्चात सात और बंदरों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने गुरुवार को मामले का खुलासा कर दिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गढ़मुक्तेश्वर की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह, गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह भी मौजूद रहे।

फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457









Related Posts

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…

Read more

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

🔊 Listen to this पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। पावरलिफ्टिंग इंडिया फेडरेशन के तत्वावधान में वाराणसी में आयोजित ट्रायल में जिले के तीन…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान
error: Content is protected !!