हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के शास्त्री नगर निवासी सरजीत सिंह ने दिल्ली में आयोजित एक बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है जिससे शहर का नाम पूरे देश में रोशन हुआ है। आपको बता दें कि शास्त्रीनगर निवासी हैरी उर्फ सरजीत सिंह ने सोमवार को दिल्ली में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जहां उन्होंने दिल्ली एनसीआर मॉडल और मैन फिजिक्स में गोल्ड मेडल मिला है। हापुड़ पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए करीब 30 बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























