हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने मंगलवार को सपनावत और प्राथमिक विद्यालय सालेपुर के स्कूलों का निरीक्षण किया जहां साफ सफाई नहीं थी। ऐसे में बीएसए नाराज हो गई जिन्होंने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में प्रधानाध्यापक का आगामी आदेश तक वेतन रोकने की संस्तुति की है। साथ ही स्कूल की एक शिक्षामित्र बिना सूचना दिए ही अनुपस्थित रही जिनका जिनका वेतन काटा गया है। जब बीएसए सालेपुर कोटला में पहुंची तो वहां दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले जिनका एक दिन का वेतन काटा गया है जिससे विभाग में खलबली मची है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


























