पशुवध की खबर से सनसनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव बलवापुर में बुधवार की सुबह गौकशी की खबर फैलने से सनसनी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी।
बुधवार की सुबह वन विभाग के दफ्तर से चंद कदमों की दूरी पर जंगल में पक्षियों की कांव-कांव की आवाज सुनकर ग्रामीण अचम्भित रह गए। ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा कि जंगल में खून पड़ा हुआ था। किसान महेंद्र की गाय गायब होने की खबर है। संदेह है कि गौकश ही महेंद्र की गाय चोरी कर ले गए है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130



























