हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ धौलाना में स्थित गांव डहाना के प्राथमिक विद्यालय का प्लास्टर गिरने से एक छात्रा घायल हो गई थी। मामले में सहायक अध्यापिका को निलंबित किया गया है। साथ ही जिला समन्वयक के निर्माण को भी बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने चेतावनी दी है।

आपको बता दें कि सोमवार को गांव डहाना में स्थित प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे की छत का कुछ हिस्सा अचानक गिर गया जिससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान प्लास्टर गिरने की वजह से कक्षा चार की एक छात्रा को चोट आई थी। प्रकरण की जांच कराई गई तो जांच में प्रथम दृष्टया विद्यालय की कक्षा चार की सहायक अध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। इसी के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिला समन्वयक निर्माण को चेतावनी देते हुए ग्रीष्मावकाश में सभी परिषदीय विद्यालयों के भवनों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। लेंटर का कुछ हिस्सा गिरने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता लगातार स्कूलों का निरीक्षण कर रही हैं। फिलहाल डहाना के प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका को सस्पेंड कर दिया गया है।
Admission Open Now for SA International School : 9625816920


























