हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डेहरा रामपुर में एक बाइक के शोरूम में चोरों ने साढे़ तीन लाख की चोरी को अंजाम दिया। चोर शोरूम की छत का टीन काटकर गल्ले को तोड़कर उसमें रखे साढ़े तीन लाख की नकदी को चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव चांदनेर निवासी जोगिंदर सिंह सोमवार की रात को शोरूम बढ़ाकर घर चले गए थे। जब वह मंगलवार की सुबह शोरूम पहुंचे तो हालात देखकर दंग रह गए और गल्ले में रखी करीब साढे़ तीन लाख रुपए की नकदी गायब थी। चोर बाइक के शोरूम की छत की टीन काटकर शोरूम के अंदर दाखिल हुए जिन्होंने गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी को चुरा लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी और आरोपी चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
50% DISCOUNT in ADMISSION FEE: Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX & XI: 8938050065


























