हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में मंगलवार को थाना बहादुरगढ़ पहुंचकर थानाध्यक्ष का घेराव किया गया। सदरपुर के रहने वाले गजेंद्र चौहान को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट कर घायल किया गया था। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई में लापरवाही बरती जिसका भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विरोध किया। मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने थाने का घेराव किया तो थानाध्यक्ष ने उचित कार्रवाई की बात कही तब जाकर भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के सभी पदाधिकारी वापस लौटे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राजपाल सिंह, मांगू सिंह त्यागी, नवीन त्यागी, आदेश गुर्जर, रविंद्र राणा, अजय त्यागी, रजत चौहान, राजेश चौहान, तनुज त्यागी, इरफान चौधरी आदि उपस्थित रहे।






















