👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शनिवार की रात गांव अल्लाहबख्शपुर के पास एक बस और कैंटर की भिड़ंत हो गई जिसमें आठ यात्री घायल हो गए। इस दौरान चीख-पुकार मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। तीन यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली की तरफ से उत्तराखंड जा रही रोडवेज बस के चालक ने अचानक बस से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद बस आगे चल रहे कैंटर से जा टकराई।
Admission Open Now for SA International School : 9625816920





























