हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी स्थल में निकाय चुनाव के लिए हुए मतदान की मतगणना जारी है। शनिवार को जारी मतगणना में एक कर्मचारी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया जिसे तत्काल 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कर्मचारी का उपचार चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि कर्मचारी पूरी तरह ठीक है जिसे अस्पताल भेजा गया है।
हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी स्थल में मतगणना जारी है। मतगणना की प्रक्रिया सुबह 8:00 बजे शुरू हुई। शाम तक परिणाम सामने आने की उम्मीद है। वोटों की गिनती के दौरान एक कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई जिसका उपचार चल रहा है।
पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): मेरठ में पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए हापुड़ में भी पुलिस बल अलर्ट मोड पर है। हापुड़ की…
Read more
























