मातृ दिवस:मां बिना जीवन अधूरा
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): पास के गांव दौमी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को मीना मंच के तत्वावधान में प्रधान दिलशाद अली अध्यापक की अध्यक्षता में तथा सुगमकर्ता रश्मि मित्तल के नेतृत्व व निर्देशन में मातृ-दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को उनके जीवन में उनकी माता का महत्व बताया गया। रश्मि मित्तल ने बताया कि जिन बच्चों कि मां नहीं होती उनसे माता का महत्व पूछो कि मां के बिना जीवन संभव ही नहीं है। माँ है तो जीवन है। एक माँ बहुत दर्द सह कर एक बालक को जन्म देती है। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी मम्मी की आरती उतारकर फूलों से स्वागत करके उन्हें टीका लगाकर और फिर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बच्चों ने अपनी मम्मी को बहुत सुंदर कार्ड बनाकर दिए। इस तरह का आत्मीयता भरा कार्यक्रम देखकर सभी माताएँ बहुत रोमांचित और भावुक हुई। सभी ने अपने बच्चों को ढेरों आशीर्वाद दिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती लवलेश, मीनू वर्मा, रानी चहल आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम में गगन, शिव, जतिन, डिंपी, तनुजा, वर्षा, हर्षिता, वर्षा, संस्कार, नेहा, तन्वी, खुशी, मानसी, आकाश, बादल, गुंजन, कीर्ति, जिया आदि बच्चों ने इस भावुक कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























