भारत माता अभिनंदन संगठन के तत्वाधान में शौर्य शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े ही उल्लास से मनाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत माता अभिनंदन संगठन द्वारा एक बार फिर आनलाइन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन “शौर्य शिरोमणि महाराणा प्रताप” के जयन्ती के उपलक्ष में किया गया। इस कवि सम्मेलन के कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार अशोक गोयल(राष्ट्रीय संगठन मंत्री भारत माता अभिनंदन संगठन) ने की। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि निर्दोष जैन “लक्ष्य” तथा विशिष्ट अतिथि अनिल अग्रवाल (समाजसेवी ,हापुड़) रहें। विशेष सानिध्य के रूप में महामंडलेश्वर यति नरसिंह आनंद सरस्वती महाराज उपस्थित रह कर अपने विचारों को रखा। उन्होंने बताया महाराणा प्रताप हमारे भारत की आन बान शान थे। ऐसे देश भक्तों की जयंती अवश्य मनाई जानी चाहिए। इससे हमारी युवा पीढ़ी भी देशभक्ति की भावना पैदा होती है। उन्होंने भारत माता अभिनंदन संगठन के सभी पदाधिकारी यो की भूरी भूरी प्रशंसा की ।

मंच संचालन का कार्य कवि रामवृक्ष बहादुरपुरी ( अध्यक्ष, भारत माता अभिनंदन संगठन जिला अम्बेडकरनगर इकाई) द्वारा शानदार तरीके से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कवि सुनीलानंद के द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती वंदना से हुई। सम्मेलन में एक से बढ़कर एक साहित्यकारों ने भाग लिया और अपने सुंदर-सुंदर रचनाओं से मंच को शोभायमान किया और महाराणा प्रताप जी के जीवन चरित्र और बहादुरी का यशोगान किया। सम्मेलन में भाग लेने वाले साहित्यकार/कविगण इस प्रकार रहें। संध्या श्रीवास्तव छतरपुर मध्यप्रदेश ,वरिष्ठ कवयित्री बीना गोयल पिलखुवा उत्तर प्रदेश से ,कवि दिनेश अग्रवाल हापुड़,कवि सुनीलानंद जयपुर राजस्थान ,कवि रामकुमार प्रजापति अलवर राजस्थान विनोद कुमार शर्मा आनन्द अलवर राजस्थान रमेश कुमार द्विवेदी ,चंचल, सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश,सपना अग्रवाल मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश,डा. सुशीला जोशी कोटा राजस्थान ,डा सुरेश चतुर्वेदी सुमनेश राजस्थान ओमप्रकाश कुन्तल,लाल बहादुर शास्त्री नगर,सेवर, भरतपुर (राज.)ओम प्रकाश द्विवेदी ओम पडरौना कुशीनगर तुलाराम निर्वाण “तुला” अलवर राजस्थान,नीतू रानी पूर्णिया बिहार प्रवेश अकेला जी आगरा , कवयित्री वीना गोयल, साहित्यकार एवं चिंतक एवम विचारक जयवीर सिंह, ऋचा शर्मा श्रेष्ठा करनाल हरियाणा, सुभाष कुशवाहा, मंजू (रिटायर्ड प्रिंसिपल, झांसी),ब्रजेंद्र नारायण द्विवेदी शैलेश, वाराणसी, दिनेश अग्रवाल लेखक,अल्का जैन आदि सभी एक से बढ़कर एक साहित्यकारों ने अपने सुंदर सुंदर रचना को पढ़कर मंच की शोभा बढ़ाते हुए देश के गौरव और गरिमा को बढ़ाया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


























