हापुड़, सीमन/अशोक तोमर, अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी स्थल में सुबह 8:00 बजे वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू हो गई। शाम तक परिणाम सामने आने की संभावना है। सबसे पहले बाबूगढ़ नगर पंचायत के परिणाम सभी के सामने आने की उम्मीद है जहां 4813 में से 3884 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान की प्रक्रिया सुबह 8:00 बजे शुरू हुई? आई कार्ड चेक करने के पश्चात ही अंदर प्रवेश किया गया। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े घेरे में स्ट्रांग रूम की निगरानी की।

आपको बता दें कि 11 मई को जनपद हापुड़ की चारों निकायों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ जहां 55.94% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शनिवार की सुबह 8:00 बजे मतगणना की प्रक्रिया आरम्भ हुई जिसके बाद वोटों की गिनती शुरू हुई।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586


























