हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरस्वती इंस्ट्ीटयूट आफ मेडिकल साईसेंस, अनवरपुर,जिला हापुड़ अस्पताल में ब्रजमोहन शर्मा पुत्र श्री त्रिलोक चंद शर्मा, आयु 48 वर्ष, जो श्यामनगर , जिला हापुड़ के निवासी है जो कि 9 अगस्त को सरस्वती मेडिकल अस्पताल में अपना इलाज कराने के लिए आए। उनको श्वास लेने में काफी परेशानी हो रही थी। अस्पताल के चिकित्सक द्वारा देखा गया तो उनको कोविड-19 वायरस से सम्बधित बीमारी के लक्षण जैसे-बुखार,खांसी एवं श्वास लेने में कठिनाई हो रही थी तथा उनकी कोविड-19 बीमारी की जांच कराई गई तो उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। उसके पश्चात उनको शीघ्र ही अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। उनकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर लिया गया। आइसोलेशन वार्ड में अनुभवी डाक्टरों की देख रेख में एवं उनके सहयोगियों के अथक प्रयासों से मरीज को स्वस्थ होने के पश्चात 19 अगस्त को डिस्चार्ज कर दिया गया।
जैसा कि सरस्वती इंस्ट्ीटयूट आफ मेडिकल साईसेंस,अनवरपुर को हापुड़ जिले में स्थित सभी तीनों मेडिकल कालिज में से आवश्यकतानुसार सुविधा को देखते हुए केवल सरस्वती इंस्ट्ीटयूट आफ मेडिकल साईसेंस,अनवरपुर को ही सरकार द्वारा एल०-3 सुविधा का अस्पताल घोषित किया गया। जिसमें जिला हापुड़ व जिला बुलंदशहर आदि के गम्भीर मरीजों का सुचारू रुप से इलाज करके उनको पूर्ण रुप से स्वस्थ होने के पश्चात ही डिस्चार्ज किया जा रहा है।






















