हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के मसूरी गुलावठी रोड पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में पिछले वर्ष चार जून को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री मालिक समेत पांच के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। एक को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

आपको बता दें कि पिछले वर्ष चार जून को धौलाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट हुआ था जिसमें 17 कामगारों की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री के मालिक समेत पांच आरोपी पर गैंगस्टर लगा दिया है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग, गंजापन की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर





























