👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की तड़के एक 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को दबोच लिया। बदमाश से एक बाइक, तमंचा, कारतूस व करीब पांच किलो डोडा बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि गुलावठी पुलिस को गौवध के एक मुकद्दमे में वांछित 25 हजार रुपए का ईनामी बदमाश पीर खां सराय गुलावठी का मकसूद हापुड़ डोडा सप्लाई करने आ रहा है। पुलिस ने जाल बिछा कर मकसूद को आज सुबह चितौली मोड़ से धर दबोचा। मकसूद बिना नम्बर की बाइक पर सवार था।
अब घर बैठे आर्डर करे किराने का सामान हापुड़ के किसी भी स्थान पर, डाउनलोड करे Listailer ऐप




























