👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में निकाय चुनाव के चलते अधिकारी लगातार क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं और लोगों से चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी हापुड़ अशोक कुमार सिसोदिया, देहात थाना प्रभारी आशीष पुंडीर व पुलिस बल मौजूद रहा। स्वर्गआश्रम रोड के साथ-साथ अन्य इलाकों का भी कप्तान ने जायजा लिया और लोगों से मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।






















