हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूरिया की कालाबाजारी करने के आरोप में कृषि अधिकारी शिवकुमार ने गांव गिरधपुर तुमरैल के दो सगे भाइयों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला प्रशासन ने आरोपियों के प्रतिष्ठान को सील कर दिया है।
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी शिव कुमार व तहसीलदार गजेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ गांव गिरधपुर तुमरैल में एक खाद विक्रेता की दुकान पर छापा मारा और यूरिया की कालाबाजारी को पकड़ा। इस प्रतिष्ठान से अपात्र लोगों को यूरिया दिया गया था और वह भी सैकड़ों कट्टों की तादाद में।
जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार ने प्रष्ठिान संचालक दो सगे भाई प्रशांत व हेमंत शर्मा के विरुद्ध हाफिजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यूरिया की कालाबाजारी की जांच हेतु 6 टीमें गठित की गई है।
अब घर बैठे आर्डर करे किराने का सामान हापुड़ के किसी भी स्थान पर, डाउनलोड करे Listailer ऐप

नील गगन: कच्ची घानी सरसों तेल, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल:




























