👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस भी लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। शनिवार को हापुड़ के पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिसोदिया, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे, बीएसएफ इंस्पेक्टर जबर ने पुलिस बल के साथ हापुड़ के सिकंदर गेट, सराफा बाजार, पुराना बाजार, गोल मार्केट, अतरपुरा चौपला आदि क्षेत्रों में पैदल मार्च किया और सभी से चुनाव में शांति बनाए रखने की अपील की।




























