👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के ततारपुर गोल चक्कर के पास नाले की दीवार गिरने से लगातार हादसों का डर मंडरा रहा है। आलम यह है कि कई बार वाहन सवारों को रात के समय नाला नजर नहीं आता जिसके कारण हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि सड़क किनारे या तो इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाए या दीवार खड़ी की जाए।
स्थानीय निवासी नीरज कुमार अग्रवाल ने बताया कि नाले की दीवार किसी कारण से कुछ समय पहले गिर गई जिसके बाद अभी तक नाले की दीवार का निर्माण नहीं हुआ है। ऐसे में वाहन सवारों को यह नाला नजर नहीं आता और वह हादसे का शिकार हो जाते हैं। दो व चार पहिया पर सवार होकर आने वाले वाहन सवारों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दें।






















