हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैसे तो बड़े यह चाहते हैं कि परिवार के सभी संस्कारी बने। बच्चे गलत राह पर ना चले लेकिन हापुड़ में कुछ ऐसी तस्वीरें नजर आ रही है जो बड़ों के रवैए पर ही सवाल उठा रहे हैं। हापुड़ के पक्केबाग से अतरपुरा जाने वाले रास्ते पर गांधी गंज के पास एक स्कूटी सवार व्यक्ति नजर आया जिसकी स्कूटी के पीछे नंबर प्लेट ही नहीं लगी या यूं कहें कि जो नंबर प्लेट लगी हुई है उसका होना ना होने के बराबर है। स्कूटी सवार को कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि यह नंबर प्लेट पीछे लगा हुआ है। ऐसे में यदि किसी पुलिसकर्मी की निगाह भी पड़ जाए तो वह बिना नंबर के चाह कर भी इस व्यक्ति का चालान नहीं काट सकता। सड़क पर मस्त घूमता यह व्यक्ति बेफिक्र होकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























