👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जोर-शोर से प्रचार-प्रसार भी शुरू हो गया लेकिन प्रचार के दौरान जन समस्याएं शायद कहीं दब गई हैं। हापुड़ के वार्ड नंबर 17 के लोग इन दिनों टूटी सड़क से बेहद परेशान हैं। उनका कहना है कि जो सड़क का निर्माण कराएगा और जन समस्याओं के समाधान का वादा करेगा उसे ही वह चुनाव में जीत दिलाएंगे। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से वार्ड नंबर 17 की सड़क टूटी हुई है जिसकी वजह से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। बच्चे भी खेलते समय यहां गिर कर चोटिल हो जाते हैं। गड्ढों की वजह से काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में समस्या का समय पर समाधान ना होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।






















