हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में स्टंटबाज लगातार स्टंट कर रहे हैं। स्टेंटबाजों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। ताजा मामला जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र की हापुड़ बुलंदशहर रोड से सामने आया है जहां कार सवार युवाओं ने हाइवे पर जानलेवा स्टंट किए। ऐसा करना हादसे को न्योता देना है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक गाड़ी की छत पर बैठकर तो दूसरा लापरवाही के साथ गाड़ी चला रहा है। ऐसा करना मौत को दावत देना है। ऐसे में कार चालक गाड़ी से नियंत्रित खोदे तो हादसा कितना भयानक होगा इसका अंदाजा इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है। राहगीरों की मांग है कि इस तरह स्टंटबाजों की वजह से परेशानी होती है। पुलिस को मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।
यह वीडियो हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित अकरौली नागराज मंदिर के पास का बताया जा रहा है जहां रील बनाने और सस्ती लोकप्रियता के चलते युवाओं ने अपनी जान को जोखिम में डालने से भी परहेज नहीं किया और खुलेआम स्टंट किए।






















