हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगातार कार्र्रवाई कर रहे हैं और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने धौलाना थाने की चौकी देहरा पर तैनात दरोगा को विवेचना में लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित कर दिया है जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। आपको बता दें कि कप्तान ने मामले की जांच एएसपी मुकेश कुमार मिश्र को सौंपी। प्राथमिक जांच में दरोगा की भूमिका संदिग्ध पाई गई जिसके चलते यह कार्रवाई हुई है।

थाना धौलाना की चौकी देहरा पर तैनात दरोगा विजय राठी पर आरोप है कि उन्होंने विवेचना में लापरवाही बरती है। इसके साथ ही कई विवेचना काफी समय से लंबित हैं। निस्तारण के संबंध में आदेश के बावजूद भी विवेचना नहीं हुई है। ऐसे में मामले को गंभीर मानते हुए कप्तान ने संज्ञान लिया और दरोगा को निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच रिपोर्ट आने के बाद उप निरीक्षक विजय राठी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
Dr Lal PathLabs के यहां कराएं 10 रु में जांच: 9458757038























