👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित रेल फाटक संख्या 82 सी मरम्मत कार्य के चलते 27 अप्रैल की सुबह आठ बजे से तीन मई की शाम आठ बजे तक बंद रहेगा जिससे यात्रियों को अन्य मार्ग से होकर गुजरना पड़ेगा। रेलवे लाइन की मरम्मत कार्य के चलते फाटक को बंद किया गया है।

हापुड़-पिलखुवा सेक्शन में स्थित रेल फाटक संख्या 82 पिलखुवा में स्थित है जहां स्थित रेल पथ की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में फाटक से निकलने वाले यातायात अब अन्य मार्ग से निकाला जा रहा है। गुरुवार की सुबह 8:00 से 3 मई की शाम 8:00 बजे तक यह फाटक लोगों के लिए बंद रहेगा।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:























