हापुड़,सीमन(ehapurnews.com ):जिलाधिकारी अदिति सिंह के नेतृत्व में कार्य कर रहे जिला रोजगार सहायता अधिकारी हापुड़ अनिल गौतम ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय हापुड़ द्वारा 19 अगस्त 2020 को ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कल्याणी सोलर पावर, स्कोर्पिक्स इंडिया, मगध एग्रो टेक्नी एवं एक्ज़ेक्ट एक्वा प्रा0 लि0, स्मार्ट टच इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा0 लि0 आदि कंपनिया भाग लेंगी। चयन कंपनियों द्वारा टेलीफोनिक साक्षात्कार से किया जाएगा। जिसमें शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटर, तथा स्नातक, होगी। उन्होंने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जो सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत हैं वही भाग ले सकेंगे। भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी www.sewayojan.up.nic.in पर अपने आई0डी0 पासवर्ड से लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन करें। किसी भी सूचना के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय हापुड़ के दूरभाष नंबर 01222300121 पर सम्पर्क करे। अभ्यर्थी प्रतिभाग करने हेतु अपना आवेदन सेवायोजन कार्यलय में भी प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने अपील की है कि अधिक से अधिक अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठायें।
Now book your home grocery at your fingertips in Hapur : For more information download the APP https://bit.ly/2P5NQ8G or visit https://www.listailer.com :-


























