👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के गांव सीता देई में हल्की बारिश ग्रामीणों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. हल्की बारिश में ही यहाँ सड़कों पर एक-एक फुट गहरे गड्ढे होने से वाहनों और लोगों के आवागमन में बेहद समस्या हो रही है. आए दिन यहाँ बाइक सवार हादसे का शिकार हो रहे हैं.
इस सिलसिले में ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव से अनेक बार ग्रामीण अमर सिंह, सीताराम, जय वीर सिंह बिट्टू आदि कई लोग शिकायत कर चुके हैं उसके बावजूद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है. ग्रामीणों में गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है.

























