हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ): राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के तत्वावधान में पदाधिकारियों ने जिला कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिलाध्यक्ष रितिक त्यागी के साथ ध्वजारोहण किया तथा शाम को 15 अगस्त 1947 को शहीद हुए वीरों को दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें याद किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष रितिक त्यागी ने कहा कि कई वर्षों तक अंग्रेजों की गुलामी करने के बाद आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को हमारा देश भारत आजाद हुआ था।अंग्रेजों को हमारे देश से बाहर करके अपने देश को आजादी दिलवाने के लिए देश के अनेक वीरों ने अपने प्राणों की बाजी लगाई है।
वहीं संगठन के जिला प्रभारी ताराचंद शास्त्री ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को वीरों ने अपने प्राण न्योछावर कर देश आजाद कराया हैं इसलिए इस दिन का बहुत अधिक महत्व है। भारतवासियों को आज का दिन कभी नहीं भूलना चाहिए। तथा संगठन के नगर मंत्री मनु गर्ग ने कहा इस दिन का ऐतिहासिक महत्व है। देश का नाम विश्व में रोशन हो, ऐसा कार्य करें। देश की प्रगति के साधक बनें न कि बाधक। इस अवसर पर ताराचंद शास्त्री, मोन्टी त्यागी, अकिंत, रोहन, अनुज, सागर, माधव, तरूण,अजय गोपी, मनु गर्ग, विकास, दीपक, गोपाल, शनि, शिवम, रोहित उपस्थित रहे।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996


































