कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में कोरोना संक्रमित मरीज की संख्या बढ़ने से हड़कंप मचा है।रविवार को तीन और नये कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से जनपद में कोरोना के एक्टिव केस बढकर 20हो गये।स्वास्थ्य विभाग की ओर सभी मरीजों को आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया है।स्वास्थ्य विभाग ने सैम्पलिंग बढ़ा दी है और करीब पांच सौ लोगों की रोजाना कोरोना जांच की जा रही है।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल डिस्टेंस का पालन करें और मास्क अवश्य लगाएं,साथ ही भीड़ में जाने से बचें।स्कूलों में बच्चे मास्क पहनकर आएं।अस्वस्थ होने पर कोरोना की जांच अवश्य कराएं।
सीएमओ डा.सुनील त्यागी ने बताया कि जिला अस्पताल व सीएफसी में मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103























