👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से दिल्ली रोड पर रविवार की शाम एक कार सवार ने चार वाहनों में टक्कर मार दी जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि राहगीरों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान मोहल्लापन्ना पुरी निवासी मुकेश समेत चार घायल हो गए।

आपको बता दें कि रविवार की देर शाम एक कार चालक ने हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर दो बाइकों व दो गाड़ियों में टक्कर मार दी। इस दौरान कुल मिलाकर दो बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























