👁 0 views Views
नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ के एक आरोपी को जेल भेज दिया। आरोपी जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना दादरी के प्रताप विहार का विकास है, जो गढ़मुक्तेश्वर के उपाध्याय नगर में रहता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विकास के विरुद्ध गढ़ कोतवाली में धारा 354 ए व 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ करना स्वीकार किया है।
अब हापुड़ में कराएं CAR CERAMIC COATING,RUBBING,WASHING और भी बहुत कुछ : 9719491595























