पुलिस ने बच्चे का शव जमीन से निकाल कर पोस्टमार्टम को भेजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के गांव अयादनगर में चार दिन पूर्व वाशिंग मशीन में मिले पांच वर्षीय बच्चे की लाश को लेकर परिवारजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्ट की गुहार लगाई थी। पुलिस रविवार को बच्चे के शव को जमीन से निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया।
आपकों बता दें कि गांव अयादनगर में एक पांच वर्षीय बच्चा शौर्य कक्षा नर्सरी में अयादनगर के ही एक स्कूल में पढ़ता था और वह 12 अप्रैल को अपने भाई के साथ घर आया और घर आकर दोनों बच्चे खाना खाकर खेलने लगे। कुछ समय बाद जब उसकी मां पिंकी पाल ने शौर्य को आवाज लगाई तो वह नहीं बोला। मां ने बच्चे को इधर-उधर ढूढा और बच्चे का शव घर में रखी वाशिंग मशीन में मिला। हादसे के दिन परिवारजनों ने किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त नहीं की थी और बालक का शव दफना दिया। अब परिवारजनों की मांग पर पुलिस ने रविवार को बच्चे का शव जमीन से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एक फोन पर कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























