हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्री गंज पर स्थित रेलवे पार्क हापुड़ में महिला पतंजलि योग समिति एवं महिला दक्षता समिति के संयुक्त तत्वाधान में एक स्वास्थ्य चर्चा का आयोजन किया गया जिसमें डॉ पुष्पा और डॉक्टर पूनम ग्रोवर ने अपने विचार व्यक्त किए गए। साथ ही योग गुरु आशा सोमानी ने योग के गुण बताएं कि किस तरह से हम अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं। इस विषय पर चर्चा की गई। इसी श्रृंखला में हनुमान जी की छठी का आयोजन रेलवे पाकुड़ में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बहनों ने भाग लिया।
हेमलता एवं अनीता का विशेष सहयोग रहा। दोनों बहनों को पटका पहना कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सरोज महेश्वरी, जितेश, विमला, सुधा, लवी, बीना, विनय, रीमा, प्रीति, मोना, सलोनी आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सुंदर भजनों के साथ हनुमान जी की छठी का आनंद लिया गया और अंत में प्रसाद वितरण हुआ। आशा सोमानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878























