हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की गीता कॉलोनी निवासी एक मुंशी के यहां चोरों ने दिनदहाड़े धावा बोला और घर में रखी नकदी को लेकर फरार हो गए। मुंशी जब घर पहुंचा तो उसे मामले की जानकारी हासिल हुई जिसके बाद उसने थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र का है जहां मंगलवार को गीता कॉलोनी निवासी मुंशी अपने घर का ताला लगाकर कहीं गए हुए थे। दोपहर के समय मौके का फायदा उठाकर चोर घर में दाखिल हुए और ताला तोड़कर घर में रखी करीब 50,000 की नकदी लेकर फरार हो गए। घर पहुंचने के बाद मुंशी के होश उड़ गए जिसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093





























