सर्राफा बाजार में दिल्ली पुलिस की दबिश, सर्राफा व्यापारी को हिरासत में लिया










हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के सर्राफा बाजार में बीती रात एक बार फिर दिल्ली पुलिस ने छापा मारा जिससे सर्राफा व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। रात करीब 1:30 बजे दिल्ली पुलिस स्थानीय पुलिस को लेकर सर्राफा बाजार पहुंची और एक सर्राफ को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। हिरासत में लिए गए सर्राफा व्यापारी पर चोरी के जेवर खरीदने का आरोप है। दिल्ली पुलिस इस दौरान दो बदमाशों को भी साथ लाई थी जिनकी निशानदेही पर उसने सर्राफा व्यापारी को पकड़ा। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यह वही सर्राफा व्यापारी है जिसे कुछ दिन पहले दिल्ली के ही द्वारका थाना पुलिस ने हिरासत में लिया था।


मामला शुक्रवार की देर रात करीब 1:30 बजे का है जब दिल्ली पुलिस हापुड़ के सर्राफा बाजार में पहुंची। पुलिस के साथ दो बदमाश भी थे जिन्होंने बताया कि उन्होंने चोरी के आभूषण किसे बेच। निशानदेही पर पुलिस ने सर्राफा व्यापारी को हिरासत में ले लिया और अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि चोरों ने चोरी के जेवरात सर्राफा व्यापारी को बेचे थे जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस की दबिश से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586








Related Posts

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…

Read more

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

🔊 Listen to this बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के नए हाईवे पर कुचेसर चोपला के पास…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी

सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी
error: Content is protected !!