हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने हापुड़ देहात में फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित को शीघ्र ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। एसपी अभिषेक वर्मा का कहना है कि किसी भी फरियादी को परेशानी ना हो इसका विशेष ख्याल रखा जाए। वहीं बाबूगढ़ कोतवाली में इंस्पेक्टर हेम सिंह सैनी ने समाधान दिवस में आए लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। हापुड़ कोतवाली में हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे ने लोगों की समस्याओं को सुनकर जल्द ही निस्तारण का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया तो शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बता दें कि शासन के सख्त निर्देश हैं कि फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण गुणवत्ता के साथ किया जाए।
पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला
🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…
Read more























