हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर शनिवार की सुबह करीब 6:00 बजे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
मामला शनिवार की सुबह करीब 6:00 बजे का है जब किन्हीं कारणों से सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। लोगों ने दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंचे जिसने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला
🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…
Read more























