पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश का महासम्मेलन12 अप्रैल को मेरठ में
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश की एक बैठक हापुड़ के हनुमान मंदिर पर आयोजित की गई जिसमें 12 अप्रैल को होने वाले पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश के महासम्मेलन और वैसाखी उत्सव को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। पंजाबी समाज के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण सेठी ने कहा कि 12 अप्रैल को मेरठ में पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश का महासम्मेलन वैशाखी उत्सव पर मेरठ कैंट में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा जिसमें पूरे राष्ट्र से पंजाबी समाज भाग लेगा। उन्होंने बताया पंजाबी समाज का बड़ा त्यौहार वैशाखी पर्व पंजाबी समाज बड़े धूमधाम के साथ मनाता है। मेरठ में पंजाबी समाज के विशाल महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा तरुण चुग, भारत मां के लाल आतंकवादी राष्ट्रीय विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएस बिट्टा ,श्री श्री 108 स्वामी धर्मदेव जी महाराज पटौदी ,श्री श्री 108 विवेकानंद जी महाराज भगवत धाम हरिद्वार स्वामी रविंद्रन जी महाराज स्वामी अरुण दास जी महाराज विधायक सहारनपुर राजीव गुंबर विधायक पलिया रोमी साहनी विधायक मनीष असीजा फिरोजाबाद पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल के अलावा पूरे उत्तर प्रदेश के पंजाबी समाज के मंत्री विधायक गण और सूरत रांची उत्तराखंड राजस्थान हरियाणा उत्तर प्रदेश दिल्ली पंजाबी समाज महिला समाज व युवा समाज भाग लेंगे उसके उपरांत पंजाब के सिंगर धूम मचाएंगे जिसकी तैयारी की जा रही है उन्होंने सभी पंजाबी समाज से आह्वान किया कि पंजाबी समाज के विशाल महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए एकजुट हो जाए इस अवसर पर पंजाबी समाज के प्रदेश महामंत्री धीरज चुग सोनू प्रदेश प्रबंधक प्रेम कुमार राजन हापुड़ अध्यक्ष मनमोहन छाबड़ा प्रदेश मंत्री संजय डावर रोशन खरबंदा यशपाल तनेजा जगदीश माकन यीशु साहनी भारत सचदेवा राजीव चुग डॉ आनंद प्रकाश रजत सेठी प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश ग्रोवर चरणजीत मुटरेजा युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल मुंजाल राजेश शर्मा डिंपल पंजाबी समाज युवा के जिलाध्यक्ष विनय अरोड़ा राजन चुग लेखराज अनेजा कपिल साहनी राकेश कालरा मदन भसीन समेत सैकड़ों पंजाबी समाज के लोग मौजूद रहे।
DEEWAN, DPS, SBM, SBVM आदि की नई व पुरानी किताबें DISCOUNT पर खरीदें: 9528182700, 9457100571


























