हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित जवाहर गंज में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब हरियाणा पुलिस ने क्षेत्र में दबिश दी और एक फल विक्रेता को किसी मामले में हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस पूछताछ के लिए फल विक्रेता को अपने साथ ले गई। हरियाणा पुलिस की दबिश से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार का है जब दोपहर के समय हरियाणा पुलिस ने जवाहर गंज में दबिश दी और फल विक्रेता को हिरासत में लिया गया। यह फल विक्रेता रेलवे रोड पर स्थित शिवपुरी के पास फल का ठेला लगाता है। बताया जा रहा है कि रेलवे रोड पर अपराहन करीब पौने पांच बजे पुलिस की गाड़ी फल विक्रेता के ठेले के पास पहुंची और कुछ ही मिनटों में कुछ पुलिसकर्मी जवाहर गंज में दाखिल हुए जहां फल विक्रेता के ठिकाने से उसे हिरासत में ले लिया। यह फल विक्रेता किराये के मकान में था। भवन की पहली मंजिल से पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया।
बता दें कि हरियाणा पुलिस के अधिकारी दो गाड़ियों में सवार होकर हापुड़ आए थे जिनमें से अधिकांश ने सिविल ड्रेस पहनी हुई थी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950




























