गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली हाईवे पर पलटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर कार को बचाने के चलते गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। इस दौरान गन्ना सड़क पर बिखर गया। ट्रैक्टर चालक ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रॉली को सीधा कराया और उसमें गन्ना लदवाया।
आपको बता दें कि मामला गुरुवार का है जब एक किसान ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ने लादकर सिंभावली शुगर मिल जा रहा था। जैसे ही वह गांव सिखेड़ा के पास पहुंचा तो राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर सामने आई एक कार को बचाने के चलते चालक ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली हाईवे पर पलट गई और गन्ना सड़क पर बिखर गया जिसके बाद लोगों ने गन्ना ट्रैक्टर ट्रॉली में लदवाया।




























