हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर में शुक्रवार की सुबह एक ओवरलोड ट्रक गांव से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे निकली चिंगारी की वजह से गन्ने में आग लग गई। धीरे-धीरे आग बढ़ती चली गई। वहीं एक बुजुर्ग अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रक पर चढ़ गया और आग बुझाने का प्रयास करने लगा। ग्रामीणों ने बुजुर्ग को काफी समझाया जिसके बाद वह नीचे उतरा। जनपद हापुड़ में ओवरलोड वाहनों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। इससे पहले भी कई बार इस तरह की तस्वीर सामने आ चुकी है जहां ओवरलोड वाहन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ जाते हैं।
बताया जा रहा है कि सिंभावली के गांव माधापुर में गन्ने से भरा एक ओवरलोडेड ट्रक जा रहा था। जैसे ही वह गांव से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के पास से गुजरा तो ट्रक में लदे गन्ने हाई टेंशन लाइन से छू गए। ऐसे में तारों से जबरदस्त चिंगारी निकली और गन्नों में लगी आग का कारण बन गई। लोगों का कहना है कि ओवरलोडेड ट्रक लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं। वहीं ग्रामीणों की मांग है कि हाई टेंशन लाइन को ऊंचा किया जाए।
हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम सर्वे…
Read more



























