बाबूगढ़: इफको नकद विक्रय केंद्र पर 22 लाख का गबन, मुकदमा दर्ज












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाबूगढ़ के कुचेसर रोड चौपला पर स्थित इफको ई बाजार लिमिटेड के विक्रय केंद्र पर 22 लाख रुपए गबन का मामला सामने आया है। बाबूगढ़ पुलिस ने संस्था के अधिकारियों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है।
लखनऊ स्थित इफको ई बाजार लिमिटेड के राज्य अधिकारी अमरदीप ने बताया किसानों को कृषि उर्वरक, जैव उर्वरक, कीटनाशक, बीज आदि इफको ई बाजार लिमिटेड के विभिन्न केंद्रों के माध्यम से विक्रय किए जाते हैं। संस्था का नकद विक्रय केंद्र बाजार कुचेसर चोपला पर स्थित है।


संस्था ने साल 2017 में गांव नली हुसैनपुर के रविंद्र कुमार सिंह को विक्रय अधिकारी और गांव गड़ालपुर के उदयवीर सिंह को सहायक विक्रय के पद पर नियुक्त किया। साल 2022, 6 सितंबर को संस्था के अधिकारी विक्रय केंद्र पर पहुंचे और भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान 21,57,793 रुपए का गबन पाया गया। दोनों ने अपना अपराध कबूल कर 45 दिनों के अंदर गबन किए गए रुपयों को लौटाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने तो 27 दिसंबर 2022 को विक्रय केंद्र का पुन: भौतिक सत्यापन किया तो इस दौरान भी अधिकारियों ने पाया कि 3,02,409 रुपए का गबन किया गया है। अधिकारियों की सख्ती के बाद दोनों ने 2,50,000 रुपए संस्था के खाते में जमा करा दिए जबकि 22 लाख 10 हजार 202 रुपए लौटाने से इंकार कर दिया जिसके बाद दोनों के खिलाफ अधिकारियों की तहरीर पर बाबूगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

केयर हॉस्पिटल की ओर से रमज़ान की दिली मुबारकबाद









Related Posts

चाकू लेकर घूम रहा था,पुलिस ने थामा

🔊 Listen to this चाकू लेकर घूम रहा था,पुलिस ने थामाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):लोगों को डराने व धमकाने के लिए चाकू लेकर घूम रहा था,परन्तु पुलिस की नजर से नही बच…

Read more

गुंडों की खुलेगा हिस्ट्रीशीट,जाएंगे जेल,गैंगस्टर की सम्पत्ति होगी कुर्क

🔊 Listen to this गुंडों की खुलेगा हिस्ट्रीशीट,जाएंगे जेल,गैंगस्टर की सम्पत्ति होगी कुर्कहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मेरठ रेंज के डीआईजी ने गुरुवार की शाम अपराध समीक्षा व कानून व्यवस्था एवं आगामी त्यौहारों…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चाकू लेकर घूम रहा था,पुलिस ने थामा

चाकू लेकर घूम रहा था,पुलिस ने थामा

गुंडों की खुलेगा हिस्ट्रीशीट,जाएंगे जेल,गैंगस्टर की सम्पत्ति होगी कुर्क

गुंडों की खुलेगा हिस्ट्रीशीट,जाएंगे जेल,गैंगस्टर की सम्पत्ति होगी कुर्क

हापुड़: केएचडी मेटल पर एसआईबी ने खंगाले दस्तावेज

हापुड़: केएचडी मेटल पर एसआईबी ने खंगाले दस्तावेज

पुलिस, प्रशासन ने की त्यौहार को लेकर लोगों से अपील

पुलिस, प्रशासन ने की त्यौहार को लेकर लोगों से अपील

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा
error: Content is protected !!