हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ डिपो के कर्मियों ने गुरुवार की सुबह 10:30 बजे तक कार्य बहिष्कार किया और एक बार फिर शाम को धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह चक्का जाम करेंगे। इस दौरान हापुड़ डिपो से कोई बस संचालित नहीं हुई। हालांकि अन्य रूट की बसें चलती रही। रोडवेज कर्मियों के कार्य बहिष्कार से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री मजबूरन प्राइवेट वाहनों में सवार होकर अपनी मंजिल तक पहुंचे। इस दौरान अधिक किराया और समय की बर्बादी से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
नवादा के प्राथमिक विद्यालय को सैनिक कल्याण निगम ने दी आधुनिक सुविधाएं
🔊 Listen to this नवादा के प्राथमिक विद्यालय को सैनिक कल्याण निगम ने दी आधुनिक सुविधाएं हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड ने प्राथमिक विद्यालय नवादा,…
Read more



























