👁 0 views Views
व्यास पंडित मोहित भारद्वाज जी का हापुड़ में स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बहादुरगढ से हापुड़ पहुंचे व्यास पंडित मोहित भारद्वाज जी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। आपको बताते चले कि पंडित मोहित भारद्वाज बहादुरगढ में श्री आशेशवर महादेव सेवा समिति के नाम से आश्रम चलाते हैं जिसमें उन लोगों की देखरेख की जाती है जो देख नहीं पाते। इसी के साथ एक गौशाला का भी संचालन करते है। पंडित मोहित भारद्वाज एक ज्योतिष के साथ-साथ कथा वाचक भी है जो अभी तक लगभग 50 कथा कर चुके हैं। इन्होने हापुड़ में भी दो कथा की है। पंडित मोहित भारद्वाज मंगलवार को हापुड़ आए जहा अनेक मोहल्लों में लोगों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।
केयर हॉस्पिटल की ओर से रमज़ान की दिली मुबारकबाद























