👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राजस्थान में राइट टू हैल्थ बिल के खिलाफ धरने पर बैठे चिकित्सकों का धरना मंगलवार को समाप्त हो गया। राजस्थान सरकार ने चिकित्सकों की शर्तों को मान लिया। राइट टू हेल्थ बिल का चिकित्सकों ने जोर-शोर से विरोध किया था जिन्होंने प्रदर्शन भी किया। हापुड़ में मंगलवार को चिकित्सक हापुड़ की नगर पालिका परिसर में बिल के खिलाफ प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे लेकिन सरकार द्वारा चिकित्सकों की शर्तें मानने के बाद चिकित्सकों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान डॉ विमलेश शर्मा, डॉ श्याम कुमार, आईएमए के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
केयर हॉस्पिटल की ओर से रमज़ान की दिली मुबारकबाद























