
ओवर स्पीड, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 81 वाहनों के चालान
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ के नगर पालिका सभागार में ग्रामीण और शहरी नागरिकों के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता संगोष्ठी की गई। इस अवसर पर ए आर टी ओ ई रमेश कुमार चौबे ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क पर वाहन चलाते समय किस प्रकार से सावधानी बरतनी चाहिए, बाइक चलाते समय BIS मानक का ही हेलमेट प्रयोग करें।कोहरे में सावधानी से वाहन चलाए। इसके अतिरिक्त हिट एंड रन योजना के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया कि रात्रि में वाहन चलाते समय इंडिकेटर लाइट, पार्किंग लाइट आदि का किस प्रकार प्रयोग करें। इसके अतिरिक्त प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए गलत पार्किंग, ओवर स्पीड, गलत दिशा में वाहन चलाने आदि में 81 वाहनों का चालान किया गया।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559






























