
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए गढ़ डिपो ने श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर चार दिनों तक 80 बसों के संचालन का निर्णय लिया है। 21 से 24 जनवरी तक करीब 80 बसों का संचालन महाकुंभ तक होगा। एआरएम हेमंत मिश्रा ने बताया कि महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से हो चुकी है। पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति के दो बड़े स्नान हो चुके हैं। क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए महाकुंभ जाने की तैयारी कर रहे हैं। हेमंत मिश्रा ने बताया कि 21 से 24 जनवरी तक रोजाना 20 बसों का संचालन प्रयागराज के लिए किया जाएगा। चालक व परिचालकों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई है।
हापुड़ के रामलीला गेट के पास खुल गया है Dr Lal Pathlabs || Authorised Collection Centre: 7668777545
























