
खुले नाले में गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, शव बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला तगासराय में खुले नाले में गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग पूरन सैनी की मौत हो गई जिससे उनके परिवार में मातम छाया है। आपको बता दें कि पिछले साल भी एक के युवक की नाले में गिरने से मौत हुई थी। तगासराय गुली चौराहे के पास खुला नाला एक बार फिर मौत का कारण साबित हुआ है।
हापुड़ के तगासराय गुली निवासी 65 वर्षीय पूरन सैनी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वह यहां पर सड़क किनारे अपने मकान में रहते थे। पूरन सब्जी बेचने का कार्य करते थे जबकि उनका बेटा बंटी हलवाई का काम करता है।
बंटी के अनुसार पूरन सैनी घर में ही सो रहे थे कि वह सुबह बिस्तर से गायब थे। आसपास तलाशा तो कोई सुराग हाथ ना लगा। नाले में खोजबीन शुरू की तो शव नाले से बरामद हुआ। गमगीन माहौल में ब्रजघाट में अंतिम संस्कार किया गया। लोगों ने कहा कि खुले नाले में गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। जान जा रही है लेकिन अधिकारी हैं कि इस ओर ध्यान नहीं है।
डिज़ाइनर ज्वेलरी खरीदने व किराए पर लेने के लिए संपर्क करें: 9760901425, 9084084813






























