
ब्रजघाट में गंगा स्नान के दौरान 65 वर्षीय श्रद्धालु लापता, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए आए 65 वर्षीय श्रद्धालु अनिल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गढ़मुक्तेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और लापता व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी।
आपको बता दें कि मामला शनिवार का है जब अनिल अपने परिवार के साथ जनपद मुरादाबाद से ब्रजघाट गंगा स्नान के लिए आए थे। स्नान के दौरान वह अचानक परिवार से बिछड़ गए और काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने गढ़मुक्तेश्वर पुलिस से जल्द से जल्द अनिल को सकुशल बरामद करने की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चला रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
First time in Hapur || Mivan construction 🚧 || Rcc homes: 9557303854
























