👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews): जनपद हापुड के थाना एएचटीयू व श्रम प्रवर्तन अधिकारी व वन स्टॉप सेंटर की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बाल संरक्षण हेतु बालश्रम रोकथाम हेतु अभियान चलाया।इस अभियान के दौरान दुकानों, होटलों, कारखानों व वर्कशाप आदि की चैकिंग की जबरदस्त चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान थाना सिम्भावली व गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में दुकानों पर काम कर रहे 06 बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया है और दुकान मालिक के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।टीम ने चेतावनी दी है कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठान पर बाल श्रमिक न रखे।टीम का यह अभियान जारी रहेगा।






















