👁 0 views Views
पैट्रोल कर्मियों पर 5 हमलावर दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना बाबूगढ़ के अंतर्गत एक पैट्रोल पम्प पर पैसों को लेकर पम्प कर्मियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा।
पुलिस ने बताया कि पैट्रोल पम्प पर पैसों को लेकर कुछ दबंगों ने पम्प कर्मियों पर हमला बोल दिया जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी थाना गजरौला के सहबोजपुर का चंद्रहास उर्फ बाबू, थाना हसनपुर के कारनखाल का विक्रम, बहादुरगढ़ का अर्जुन सैन, सेहल का हरेंद्र व ढोलपुर का भोपाल सिंह है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
ब्रेनवेव्स में 24 दिसंबर को लगने जा रहा है Techno Blast: आप भी पहुंचे

























